World cup 2023 में तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस आ सकते है नज़र
पिछले U19 विश्व कप के सितारे, तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस, ये उन युवाओं में से हैं, जिनकी नज़र भारत में होने वाले World cup 2023 ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप में जगह बनाने की उम्मीद है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तिलक वर्मा द्वारा ज्यादातर खेली गयी दूसरी गेंद को वह ज्यादातर डीप स्क्वायर पर खेलने का प्रयास करते हुए देखा गया है। इस युवा खिलाड़ी ने वेस्टंडीज के तेज रफ़्तार से डालने वाले गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के खिलाफ अगली ही गेंद पर डीप स्क्वायर फिर से इसे दोहराया। अपनी पहली T20I मैच में किये गए प्रदर्शन को देख कर मन जा रहा वह आने वाली क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में होने का दावेदार मन जा रहा है |

World cup 2023
हाल ही में वेस्टंडीज में हुए T20I श्रृंखला में इस युवा बल्लेबाज़ ने 173 रन 140 से अधिक की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए , ये 20 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने वर्षों से मेहनत का परिपक्वता और संयम दिखाया।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रहे रवि शास्त्री ने एक शो के द्वारान कहा की, तिलक वर्मा तेजी से रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं तो उन्हें ज्यादातर मैच खेलाए”, उन्होंने आगे कहा कि वह तिलक वर्मा से बहुत ज्यादा प्रभावित है |
इस उभरते सितारे तिलक वर्मा के सर्वश्रेष्ठ | U19CWC 2020
रवि शास्त्री ने कहा,"अगर मैं किसी बाएं हाथ के खिलाड़ी की तलाश में हूं,तो मैं वास्तव में उसी की तरफ में देखूंगा। 2020 U19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप में खेलने वाले दक्षिणअफ्रीका के खिलाड़ी ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में डेब्यू नहीं किया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है,कि वह अगले महीने भारत में होने वाले मैच में डेब्यू करते देखा जा सकते है| उसी सप्ताह,तिलक वर्मा के फ्रेंचाइजी टीम के करीबी दोस्त,और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस,जिन्हें एबी डिविलियर्स के बल्लेबाजी शैली की समानता के लिए जाना जाता है,जो पूरी दुनिया में'बेबी एबी' के नाम से मशहूर हैं ऑस्ट्रेलिया में होने वाले सीमित ओवरों की T20I श्रृंखला में प्रोटियाज टीम की जर्सी पहन कर खेलते हुए देखे जा सकते हैं।
लेकिन ब्रेविस ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए एक भी मैच के लिए पदार्पण नहीं किया है,लेकिन पेशेवर और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा है, कि विश्व कप में जगह बनानी की पूरी तरह से उम्मीद है। डिविलियर्स की तरह बल्लेबाज़ी करने का समानता उन्होंने इंस्टाग्राम की विडियो को दिया है वो बताते है, कि मै डिविलियर्स की बल्लेबाजी इंस्टाग्राम पर देखा करता था| उन्ही विडियो को देख कर मैदान पर खेलने का प्रयास करता था | लेकिन, ब्रेविस ने पूरी दुनिया में अपनी खुद की एक पहचान बनाई है,क्यु न उनकी शैली डिविलियर्स से मेल खाती हो। कुछ ही साल पहले, ब्रेविस ने U19 विश्व कप में छह मैचों में 506 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के एक सीजन में किसी भी दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। आने वाले विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के पास एक बहुत ही मजबूत बल्लेबाजी क्रम है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में ब्रेविस के प्रदर्शन बहुत ही अच्छा है, इनके घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन को देख कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शामिल किया जा सकता है |
